GBPIHED Recruitment 2020: जूनियर प्रोजेक्ट फेलो व फील्ड सहायक के लिए नौकरी, पढ़िए पूरी खबर
GBPIHED Recruitment 2020: गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान (GBPIHED) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और फील्ड सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 17 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-मौका! फ्रेशर्स के लिए ओएनजीसी में बंपर नौकरियां, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन
आवेदन की आखिरी तारीख
17 अगस्त
कुल पद
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो- 05 पद
फील्ड असिस्टेंट- 01 पद
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: भूविज्ञान, भूगोल, जल विज्ञान, रिमोट सेंसिंग / जीआईएस / पर्यावरण विज्ञान / भौतिक विज्ञान या प्रासंगिक विषयों में प्रथम श्रेणी में मास्टर डिग्री।
आयु सीमा: 28 साल
फील्ड असिस्टेंट: किसी भी विषय में स्नातक या हिमालय में संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव।
इसे भी पढ़ें-SSB Constable Recruitment 2020: नाई से लेकर ड्राइवर, माली व कुक तक बंपर भर्तियां
आयु सीमा: 45 साल
वेतन
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: 20,000 प्रति माह निश्चित + एचआरए 08%
फील्ड सहायक: 12,000 रुपये तय।
कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थी 17 अगस्त या इससे पहले mslodhi@gbpihed.nic.in पर अपना आवेदन करें। अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारुप में आवेदन करें। संबंधित विषय में विशेषज्ञता / शैक्षणिक रिकॉर्ड व अनुभव दस्तावेजों को आवेदन के साथ अटैच करें। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (टीए) / महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान नहीं किया जाएगा। एससी / एसटी / महिला / पीएच और ओबीसी के लिए आयु में छूट भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।