फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GAIL Recruitment 2025: Executive Trainee Vacancy, salary up to Rs 1.80 lakh per month

GAIL Recruitment 2025: गेल में निकली एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती, हर महीने 1.80 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

Thu, 20 Feb 2025 08:16 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

GAIL India Recruitment 2025: गेल इंडिया ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में कार्यकारी प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GAIL Recruitment 2025: Executive Trainee Vacancy, salary up to Rs 1.80 lakh per month
GAIL इंडिया लिमिटेड - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (/gailonline.com.)

विस्तार

GAIL India Executive Trainee Recruitment 2025: गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इच्छुक उम्मीदवार अब gailonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 तक चल रही है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है। 
विज्ञापन

GAIL Vacancy 2025: पदों का विवरण 

गेल इंडिया ने विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के लिए एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में इन पदों के लिए उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं:
विज्ञापन

 
पद का नाम रिक्तियां
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) 21
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) 17
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 14
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस) 13
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)   08
कुल पद 73

Executive Trainee Eligibility: आवश्यक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री निम्नलिखित विषयों में हो सकती है:
  • केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पॉलीमर साइंस
  • इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल
  • प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैनुफेक्चरिंग/ऑटोमोबाइल
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी
उम्मीदवार को इन विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

GAIL Vacancy Age Limit: आयु-सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तिथि (18 मार्च 2025) के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

GAIL Vacancy Salary: वेतन

जो उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर चयनित होंगे, उन्हें प्रति माह 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। 

GAIL Selection Process: चयन प्रक्रिया

गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के अंकों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को GATE स्कोर कार्ड और शैक्षिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

GAIL India Executive Trainee Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले, GAIL की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "Careers" या "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको Executive Trainee Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • नोटिफिकेशन के अंदर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आपने पहले से GAIL की वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं किया है, तो सबसे पहले नया पंजीकरण करें। आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरने होंगे।
  • पंजीकरण के बाद, आवेदन फॉर्म भरें जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और GATE 2024 स्कोर कार्ड की जानकारी देनी होगी।
  • अब शैक्षिक प्रमाण पत्र, GATE स्कोर कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें। 
  • सभी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद, आवेदन को समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed