फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GAIL Recruitment 2022 GAIL India invited applications for Executive Trainee posts sarkari naukri

GAIL Recruitment 2022: गेल इंडिया में ट्रेनी के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Mon, 28 Feb 2022 11:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 11:40 PM IST
सार

GAIL Recruitment 2022: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। गेल इंडिया आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च को निर्धारित की है।

विज्ञापन
GAIL Recruitment 2022 GAIL India invited applications for Executive Trainee posts sarkari naukri
GAIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

GAIL Recruitment 2022: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। गेल इंडिया ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

GAIL Recruitment 2022: 16 मार्च तक कर लें आवेदन
गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। गेल इंडिया आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च को निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GAIL Recruitment 2022: 48 पदों पर होगी भर्ती
गेल इंडिया की ओर से जारी की गई एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है। इनमें भर्ती के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (उपकरण) के लिए 18 पद, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के लिए  15 पद और एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए 15 पद निर्धारित किए गए हैं।  

विज्ञापन

GAIL Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
गेल इंडिया भर्ती में उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 परीक्षा के अंकों, जीडी और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 1 मार्च, 2022 तक 26 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

GAIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना पंजीयन कर के लॉगिन करें।

4. अब आवेदन पत्र को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed