Delhi Police Constable 2022: गलत उत्तर देने पर SSC की अन्य भर्तियों की तुलना में कटेंगे दोगुने मार्क्स, साथ ही इन अभ्यर्थियों को मिल सकते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स
दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन इसी साल सितंबर महीने में किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में समाप्तहुई है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्ससर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा और पहलेचरण की CBT का आयोजन इसी साल सितंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ी जानकारियों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आपभी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
गलत उत्तर देने पर SSC की अन्य भर्तियों की तुलना में कटेंगे दोगुने मार्क्स :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 100 अंकों के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा में पूछे जाना वाला प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें नेगेटिवमार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी। इस परीक्षा में लागू होने वाली नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था SSC की अन्य भर्तियों से काफी अलग है और इसमें गलत उत्तर देने पर SSC की अन्य भर्तियों की तुलना में अभ्यर्थियोंके दुगने मार्क्स कटेंगे। दरअसल इस भर्ती के CBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स यानी उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। जबकि SSC की अन्य भर्तियों में गलतउत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.25 प्रतिशत मार्क्स ही काटा जाता है।
इन्हें मिलेगा एक्स्ट्रा मार्क्स :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें 5 फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।