FCI Recruitment 2024: फूड कॉरपोरेशन में बिना परीक्षा के होगी भर्ती; अभी इस लिंक से करें आवेदन, जानें रिक्तियां
FCI Recruitment 2024: फूड कॉरपोरेशन में नौकरी की ख्वाहिश रखने वालें उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। दरअसल हाल में ही भारतीय खाद्य निगम ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FCI Recruitment 2024: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (fcivlts.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 6 पदों को भरा जाएगा। भारतीय खाद्य निगम की यह भर्ती रिटायर्ड डॉक्टर्स के लिए है।
पात्रता मानदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 68 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एफसीआई जीडीएमओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 80,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम की यह भर्ती रिटायर्ड डॉक्टर्स के लिए है, जिन्हें बतौर जीडीएमओ सेलेक्ट किया जाएगा। इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन पत्र कहां भेजना होगा?
इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए निर्धारित पते पर भेजना होगा।
"डिप्टी जनरल मैनेजर (Estt-I), फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 16-20, बारहखंबा लेन, नई दिल्ली- 110001।"