फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   fake news related to railway constable recruitment 2022 viral on website and social media know full information here

पड़ताल: वायरल हो रही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना, जानिए क्या है सच्चाई?

Mon, 10 Jan 2022 03:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 03:33 PM IST
सार

सोमवार को कई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक झूठा नोटिस प्रचारित किया गया। इस नोटिस में बताया गया है कि रेलवे पुलिस बल कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत परीक्षा  के जरिए नियुक्तियां कर रहा है।

विज्ञापन
fake news related to railway constable recruitment 2022 viral on website and social media know full information here
अमर उजाला पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में सरकारी नौकरी का सपना किसका नहीं होता। देश में हर दिन विभिन्न राज्यों में करोड़ों की संख्या में अभ्यर्थी कहीं न कहीं सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए अपना पसीना बहा रहे होते हैं। हालांकि, इन अभ्यर्थियों को पढ़ाई करने के साथ ही इस दौरान कई समस्याओं से भी निबटना होता है। इनमें से एक बड़ी समस्या फेक न्यूज की भी है। कई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी, सरकारी भर्तियों की झूठी अफवाहें फैलाई जाती है। इस कारण कई युवा अभ्यर्थी झूठी खबरों के चक्कर में पड़ कर अपना कीमती समय गवां देते हैं। हालांकि, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम द्वारा इन झूठी खबरों की पोल खोल की जाती रही है। 

विज्ञापन

रेलवे पुलिस बल में भर्ती की अफवाह
सोमवार को कई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक झूठा नोटिस प्रचारित किया गया। इस नोटिस में बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत परीक्षा  के जरिए नियुक्तियां कर रहा है। हालांकि, यह खबर झूठ है और ऐसी किसी भी भर्ती के नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईबी ने बताया फेक न्यूज
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने रेलवे कांस्टेबल भर्ती की इस खबर को झूठा बताया है। पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया है कि कई वेबसाइट यह खबर बता रहे हैं कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत परीक्षा के जरिए नियुक्तियां कर रहा है। यह खबर झूठी है और आरपीएफ की ओर से ऐसी किसी भी भर्ती के लिए विज्ञापन या नोटिस नहीं जारी किया गया है। 

विज्ञापन

भर्ती की सूचनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी
परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी सरकारी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। इसके अलावा समाचार पत्रों में भी भर्ती के लिए विज्ञाप्ति जारी की जाती है।

कैसे करें झूठी खबरों की पहचान?
किसी भी सरकारी नौकरी की सूचना आने पर उम्मीदवारों सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को तलाशें। यहां उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन में उन्हें भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed