फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Extra marks are given to candidates with NCC certificate-safalta

SSC GD Exam 2022 : NCC सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को दिए जाते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स, इन एक्स्ट्रा मार्क्स को आपके रिजल्ट में कब किया जाता है शामिल

Sat, 15 Jan 2022 04:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 15 Jan 2022 04:21 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा चुका है। SSC ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी।
 

विज्ञापन
Extra marks are given to candidates with NCC certificate-safalta
SSC - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के जरिये कुल 25,271 पदों को भरा जाना है और इसके लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आयोग ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिए जाएगा। वहीं,अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :

GD भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के पास NCC का A, B या C लेवल का सर्टिफिकेट होगा,उन्हें इस परीक्षा में एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NCC का A लेवल सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को 2 मार्क्स, B लेवल सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को 3 मार्क्स और C लेवल सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को 5मार्क्स बोनस अंक के रूप में मिलेगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन के पैरा 13 में देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन एक्स्ट्रा मार्क्स को आपके रिजल्ट में कब किया जाता है ऐड :

SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन एक्स्ट्रा मार्क्स का लाभ अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में मिलता है। लिखित परीक्षा की आंसरशीट जांचे जाने के बाद अभ्यर्थियों को मार्क्स दिया जाता है और फिर इन मार्क्स को नॉर्मलाइज करके अभ्यर्थियों का फाइनल स्कोर तैयार किया जाता है। जिन अभ्यर्थियों के पास NCC के सर्टिफिकेट होते हैं, उनके एक्स्ट्रा मार्क्स को इसी फाइनल स्कोर में जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed