फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC SSO Prelims Result 2022 Declared Check Sarkari Results and ESIC SSO Main Exam Dates

ESIC Prelims Result: ईएसआईसी एसएसओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित

Tue, 05 Jul 2022 07:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 07:40 PM IST
सार

ESIC SSO Prelims Result 2022 Declared: सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एसएसओ भर्ती के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 11 जून, 2022 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
ESIC SSO Prelims Result 2022 Declared Check Sarkari Results and ESIC SSO Main Exam Dates
ESIC, ईएसआईसी, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ESIC SSO Prelims Result 2022 Out: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (एसएसओ) के पद पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एसएसओ भर्ती के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा शनिवार, 11 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 93 एसएसओ रिक्तियों को भरना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ESIC SSO Main Exam 2022 की तारीख जारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पद के लिए, दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। ईएसआईसी एसएसओ मुख्य परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,112 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ भी जारी

परिणाम अधिसूचना में कहा गया है कि दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए जारी रोल नंबर के ऑर्डर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए क्वालीफाई सभी उम्मीदवारों की अंक सूची ईएसआईसी वेबसाइट पर इस अधिसूचना के साथ अलग से अपलोड की जाती है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ भी जारी किया।

ESIC SSO Prelims Result 2022 डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  2. रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं – एसएसओ के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ESIC SSO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और अपने परिणाम की जांच करें। 
  5. साथ ही भविष्य के लिए इसकी प्रति प्रिंट आउट कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed