ESIC Recruitment: ईएसआईसी में मिल रही 3800 से अधिक नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन
ESIC Recruitment Last Date: ईएससआईसी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के आदि के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3,847 हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESIC Recruitment 3,847 Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। ईएसआईसी (ESIC) यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इन भर्तियों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार ईएसआईसी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ईएससआईसी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के आदि के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3,847 हैं। ईएसआईसी भर्ती में आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। भर्ती में आवेदन के लिए 15 फरवरी, 2022 का पोर्टल पर लिंक सक्रिय रहेगा।
ESIC Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता मानदंड
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं आवश्यक हैं जैसे - यूडीसी यानी अपर डिवीजन क्लर्क के लिए जरूरी योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर एमएस ऑफिस सुइट, डाटाबेस प्रबंधन के लिए कंप्यूटर उपयोग का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं, स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बारहवीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर टाईपिंग की जरूरी स्पीड होनी चाहिए। जबकि मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद पर भर्ती के लिए जरूरी योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए।
ESIC Recruitment के लिए आयु सीमा
ईएसआईसी की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा भी पदों के अनुसार अलग-अलग है। जहां अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है, तो वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक है। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ESIC Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी के बंपर भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार अपर डिवीजन क्लर्क यानी यूडीसी, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) आदि के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और अनारक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।