फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC MTS Phase 1 Prelims Result Out and ESIC MTS Mains Admit Card 2022 Released Multi-Tasking Staff Recruitment Hall Tickets

ESIC MTS Result & Admit Card Out: ईएसआईसी एमटीएस भर्ती प्रीलिम्स रिजल्ट और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Wed, 25 May 2022 09:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 09:44 PM IST
सार

ESIC MTS Result & Admit Card Out : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)  की फेज-1 प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट और फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
ESIC MTS Phase 1 Prelims Result Out and ESIC MTS Mains Admit Card 2022 Released Multi-Tasking Staff Recruitment Hall Tickets
ESIC, ईएसआईसी, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ESIC MTS Phase 1 Prelims Result & Mains Admit Card Out : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और फेज-2 मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

ईएसआईसी एमटीएस फेज-1 प्रीलिम्स के रिजल्ट और फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध है। मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन

22,529 उम्मीदवार होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले कॉल लेटर यानी परीक्षा प्रवेश- पत्र और इंफोर्मेशन हैंड आउट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इससे पहले ईएसआईसी की चरण-एक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 22,529 उम्मीदवारों का चयन एमटीएस चरण-द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था। बता दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और अंक सूची मंगलवार, 24 मई को जारी की थी। 
 

मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे

ESIC MTS परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उत्तर पुस्तिका में दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित कुल अंकों में से 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काट लिए जाएंगे।
 

विज्ञापन

ESIC MTS Prelims Result & Mains Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसमें से Instructions/ Circular/ Orders पर क्लिक करें।
  4. अब Recruitments पर जाएं और एमटीएस के पद के लिए फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट और अंक सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  5. उम्मीदवार, फेज- 2 मुख्य परीक्षा कॉल लेटर के अलावा यहां उपलब्ध अन्य विकल्प जैसे एग्जाम इंफोर्मेशन हैंड आउट आदि भी डाउनलोड कर सकते हैं। 
  6. आईबीपीएस पोर्टल पर, लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार पंजीकरण / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  7. ईएसआईसी एमटीएस प्रवेश- पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed