फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EMRS Recruitment 2025: Apply for 7267 Posts, NESTS Issues FAQ on Eligibility, Exam City

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य स्कूल भर्ती से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, फॉर्म भरने से पहले जरूर पढ़ें

Thu, 02 Oct 2025 06:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

EMRS Recruitment 2025: ईएमआरएस भर्ती 2025 के तहत 7267 पदों पर आवेदन जारी हैं। राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय ट्रस्ट ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की सूची जारी की है और उनके जवाब भी दिए हैं।
 

विज्ञापन
EMRS Recruitment 2025: Apply for 7267 Posts, NESTS Issues FAQ on Eligibility, Exam City
EMRS Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में 7267 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय ट्रस्ट (NESTS) ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) जारी किए हैं। इसमें 15 सवालों के जवाब दिए गए हैं, जिनमें आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा व्यवस्था तक के अहम बिंदुओं को स्पष्ट किया गया है।

विज्ञापन


सबसे अहम स्पष्टीकरण यह है कि जिन उम्मीदवारों की मार्कशीट में अंक सीजीपीए के रूप में दर्ज हैं, उन्हें अपने बोर्ड के निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार उन्हें प्रतिशत में बदलकर आवेदन पत्र में भरना होगा। वहीं, परीक्षा शहर के विकल्प से जुड़ी जिज्ञासा पर ट्रस्ट ने कहा है कि एग्जाम सिटी सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से अलॉट की जाएगी।

विज्ञापन

पद और योग्यता

भर्ती के अंतर्गत प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हॉस्टल वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लैब अटेंडेंट सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

  • प्रिंसिपल: 225 पद, स्नातकोत्तर + बीएड, 8-12 वर्ष अनुभव
  • पीजीटी: 1460 पद, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + बीएड
  • टीजीटी: 3962 पद, स्नातक + बीएड + सीटीईटी
  • हॉस्टल वार्डन: 635 पद, किसी भी विषय में स्नातक
  • महिला स्टाफ नर्स: 550 पद, बीएससी नर्सिंग
  • लेखाकार: 61 पद, वाणिज्य/लेखा में स्नातक
  • जेएसए: 228 पद, 12वीं पास + हिंदी/अंग्रेज़ी टाइपिंग
  • लैब अटेंडेंट: 146 पद, 12वीं (विज्ञान) या संबंधित डिप्लोमा


विषयवार वैकेंसी में पीजीटी के 1460 और टीजीटी के 3962 पद सबसे अधिक हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, कंप्यूटर साइंस समेत क्षेत्रीय भाषाओं और विविध विषयों (म्यूजिक, आर्ट, पीईटी, लाइब्रेरियन) के पद शामिल हैं।

उम्मीदवार 23 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यहां देखें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर...

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को टियर-I और टियर-II लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद पदानुसार स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन होगा। विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस टीचरों के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है, लेकिन भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए इसकी आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed