ECGC PO Recruitment: इस विभाग में पीओ के पदों पर हो रही भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख
ECGC PO Recruitment: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 75 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ECGC PO Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) में पीओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 अप्रैल, 2022 तक है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन से जुड़ीं सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।
ECGC PO Recruitment: इतने पदों पर होगी भर्तियां
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 75 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में पीओ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 21 साल और अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए।
ECGC PO Recruitment: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे career टैब पर जाएं।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
ECGC PO Recruitment: कब होगी परीक्षा?
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पीओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के कुछ दिनों पहले ही प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अधिक जानकारी और किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।