फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DU Recruitment 2024: last chance to apply for non-teaching posts in Delhi University; Register immediately

DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों में आवेदन का आखिरी मौका आज; तुरंत करें पंजीकरण

Thu, 16 Jan 2025 09:38 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 16 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू की थी। पंजीकरण करने की आज (16 जनवरी) अंतिम तिथि है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU Recruitment 2024: last chance to apply for non-teaching posts in Delhi University; Register immediately
DU Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू की थी। पंजीकरण करने की आज (16 जनवरी) अंतिम तिथि है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (du.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 तक थी, जिसे 16 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 पदों को भरना है, जिसमें जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

 

शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक रजिस्ट्रार: उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उनकी आयु 49 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • वरिष्ठ सहायक: उम्मीदवार के पास स्तर-4 में सहायक या समकक्ष पद पर तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए और स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। आयु सीमा 35 वर्ष है।
  • सहायक: उम्मीदवार को जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पद पर दो वर्षों का अनुभव होना चाहिए और साथ ही टाइपिंग दक्षता के साथ स्नातक डिग्री की आवश्यकता है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल हैं। पहले चरण में एक प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान का मूल्यांकन करना है। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवारों की विषय विशेषज्ञता, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल पर आधारित होगी। अंतिम चरण में कौशल परीक्षण होगा, जिसमें टाइपिंग गति, डेटा हैंडलिंग, और संबंधित तकनीकी कौशल की परीक्षा ली जाएगी। इन सभी परीक्षणों के माध्यम से उम्मीदवारों की समग्र क्षमता को सही तरीके से परखा जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान ही करना होगा।

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (du.ac.in) पर जाएं।
  • वेबसाइट पर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को "ऑनलाइन आवेदन लिंक" पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed