DU Recruitment 2021: डीयू में 251 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की आज है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन
डीयू में 38 विभागों में 251 सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। इस आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर मिलेगी जानकारी।
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 38 विभागों में 251 रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की आंतिम तिथि है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह जल्दी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। सभी सूचनाओं को अच्छी तरह से पढ़ें। जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। डीयू प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना, पदवार पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को पढ़ें। उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। इसके बाद अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
सहायक प्रोफेसर के पदों पर अनारक्षित वर्ग के लिए 90 पदों पर , अनुसूचित जाति (एससी) के 38 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 20 पदों पर , अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) के 69 पदों पर , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 25 पदों पर और पीडब्ल्यूडी के 9 पदों रिक्तियां निकली हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे-मैट्रिक्स के स्तर 10 के तहत वेतन मिलेगा।
DU Assistant Professor Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर, 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 24 दिसंबर, 2021
परीक्षा की तिथि: बाद में घोषित की जाएगी
DU Assistant Professor Recruitment 2021 विषयवार रिक्तियों का विवरण
हिंदी- 19
इतिहास- 01
सूचना विज्ञान और संचार संस्थान- 01
कानून- 19
पुस्तकालय और सूचना विज्ञान- 02
भाषाविज्ञान- 04
प्रबंधन अध्ययन- 29
बौद्ध अध्ययन- 06
रसायन विज्ञान- 14
क्लस्टर इनोवेशन सेंटर- 02
वाणिज्य- 17
अफ्रीकी अध्ययन- 01
नृविज्ञान- 01
बायो-फिजिक्स- 02
वनस्पति विज्ञान- 03
पूर्व एशियाई अध्ययन- 07
शिक्षा- 02
इलेक्ट्रॉनिक साइंस- 02
अंग्रेजी- 04
फाइनेंस एंड बिजनेस इकोनॉमिक्स- 04
भूगोल- 02
भूविज्ञान- 02
मनोविज्ञान- 06
पंजाबी- 01
स्लावोनिक और फिनो यूजियन स्टडीज- 07
समाजशास्त्र- 04
स्टेटिक्स- 05
महिला अध्ययन- 01
जर्मनिक और रोमांस स्टडीज- 14
गणित- 02
आधुनिक भारतीय भाषा और साहित्यिक अध्ययन- 11
संगीत-16
ऑपरेशनल रिसर्च- 03
फारसी- 02
फिलॉसफी- 02
फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स- 17
प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी- 02
राजनीति विज्ञान- 16
DU Assistant Professor Recruitment 2021 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
DU Assistant Professor Recruitment 2021 के लिए ये है आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।