{"_id":"682eba4e2628a8667a0ef322","slug":"du-ncweb-recruitment-2025-opportunity-for-guest-faculty-positions-in-26-colleges-apply-by-june-10-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU NCWEB Jobs: डीयू में नौकरी का मौका, 26 कॉलेजों में होगी गेस्ट फैकल्टी की भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
DU NCWEB Jobs: डीयू में नौकरी का मौका, 26 कॉलेजों में होगी गेस्ट फैकल्टी की भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन
Thu, 22 May 2025 11:17 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 22 May 2025 11:17 AM IST
सार
DU NCWEB Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलिजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
विस्तार
DU NCWEB Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलिजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 26 स्नातक व एक स्नातकोत्तर शिक्षण केंद्रों पर अतिथि संकाय के रूप में नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन शिक्षकों के लिए खास है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़कर शिक्षण कार्य में योगदान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जून 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in या एनसीवेब की वेबसाइट www.ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नोटिस में लिखा है, "नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB), दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 26 स्नातक (UG) और 01 स्नातकोत्तर (PG) शिक्षण केंद्रों पर अतिथि संकाय के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित आवेदन पत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10.06.2025 (रात 11:59 बजे) या NCWEB/विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन बाद है।"
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं
- अब Ctrl + F का उपयोग करके 'स्पॉटलाइट' उप-अनुभाग खोजें या अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें। यह 'लेटेस्ट @DU' अनुभाग के अंतर्गत होगा।
- 21 मई की अधिसूचना पर क्लिक करें।
- नई विंडो में, ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि जैसे विवरण भर कर जमा कर दें।
- अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।