DSSSB: एक अप्रैल से शुरू होंगी विभिन्न विभागों की परीक्षाएं; जानें शेड्यूल, ड्रेस कोड और जरूरी दिशानिर्देश
DSSSB: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न पदों के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से होगी। अंतिम परीक्षा 22 जून को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DSSSB: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों के लिए विभिन्न पदों के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे डीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, जीएनसीटीडी के विभिन्न विभागों के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।”
1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी परीक्षा
शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 1 अप्रैल 2025 से सहायक पद के लिए शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। शेड्यूल में जून 2025 तक की परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी बताए हैं। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन 1, 11, 12, 23, 24 अप्रैल 2025 और 6, 8, 22 जून 2025 को किया जाएगा। विस्तृत शेड्यूल देखने के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।
- आधे आस्तीन वाले हल्के कपड़े जिनमें बड़े बटन, ब्रोच न हों/सलवार/पतलून के साथ बैज, फूल आदि लगाना उचित नहीं होगा।
- कम एड़ी वाली चप्पलें, सैंडल, जूते की अनुमति नहीं है।
अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देश
- किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय की समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश पत्र के बिना और बिना किसी पहचान पत्र (मूल रूप में) के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फोटोयुक्त उपस्थिति पत्रक और प्रवेश पत्र का तीसरा पृष्ठ निरीक्षक को सौंप दिया जाए, अन्यथा परिणाम के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
- अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने साथ पेन/पेंसिल/पेंसिल बॉक्स न लाएं क्योंकि पेन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
- गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा; प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।