फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DSSSB Recruitment 2025: 600+ Government Jobs for 10th to Graduate, Apply From Tomorrow

DSSSB: डीएसएसएसबी में नौकरी का मौका! 10वीं से स्नातकोत्तर तक के लिए करीब 700 पदों पर भर्ती, कल से करें आवेदन

Sun, 17 Aug 2025 11:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 17 Aug 2025 11:40 AM IST
सार

DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ने 10वीं से स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवारों के लिए लगभग 700 पदों पर भर्ती का एलान किया है। आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी, इसलिए मौका हाथ से न जाने दें।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025: 600+ Government Jobs for 10th to Graduate, Apply From Tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड और संगठनों में खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से कल दोपहर 12:00 बजे से 16 सितंबर, 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा, इसलिए निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत कुल 692 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

 पदों के नाम इस प्रकार है:

  • सहायक अभियंता (सिविल)
  • सहायक लोक अभियोजक
  • सहायक सुरक्षा अधिकारी
  • सहायक ग्रेड-II
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
  • सामान्य शाखा क्लर्क
  • फार्मासिस्ट (एलोपैथी)
  • प्रयोगशाला सहायक
  • संपादक
  • सहायक अभियंता (सिविल)
  • आर्किविस्ट
  • वेलफेयर ऑफिसर
  • प्रशासनिक अधिकारी
  • सहायक लाइब्रेरियन
  • प्रबंधक (जनरल)
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
  • जूनियर अभियंता (सिविल)
  • निर्वाचन अधिकारी
  • वरिष्ठ निजी सहायक
  • लेखाकार
  • सहायक स्टोर कीपर
  • युवती (लेडी) कांस्टेबल
  • तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल)
  • फार्मासिस्ट (यूनानी)
Trending Videos

पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में कई पद शामिल हैं और प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। पदानुसार उम्मीदवारों से 10वीं, 12वीं, बीए, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार ही आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी जानकारी उम्मीदवार अधिकारिक नोटिस में पढ़ सकते हैं।

न्यूनतम अर्हक अंक

अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं: सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए 40%, अन्य पिछड़ा वर्ग (दिल्ली) के लिए 35%, और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 30%।

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अगर किसी प्रश्न को अमान्य किया गया, तो उसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे और बाकी अंकों का आनुपातिक हिसाब किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट के अंकों को बोर्ड द्वारा सामान्यीकृत किया जा सकता है।

वेतन और भत्ते

पदानुसार वेतन अलग-अलग है। इस भर्ती में पदों के लिए वेतन सीमा 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये तक है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को निम्न भत्ते भी मिलते हैं:

  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA/Transport Allowance)
  • चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance)
  • अन्य सरकारी भत्ते पद और केंद्र/राज्य के नियमों के अनुसार

विज्ञापन

न्यूनतम अर्हक अंक

अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं: सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए 40%, अन्य पिछड़ा वर्ग (दिल्ली) के लिए 35%, और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 30%।

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे DSSSB के पोर्टल dsssbonline.nic.in पर पंजीकृत हैं। DSSSB में पंजीकरण केवल एक बार करना होता है। पंजीकरण के बाद मिलने वाली यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग सभी परीक्षाओं के लिए लॉगिन करने में किया जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पंजीकरण करता है या किसी परीक्षा में एक से अधिक बार उपस्थित होता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और वह बोर्ड की परीक्षाओं से वंचित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed