फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB JE Civil Admit Card Released for Junior Engineer and so posts know how to check sarkari naukri

DSSSB JE Civil Admit Card: डीएसएसएसबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे चेक करें

Fri, 24 Jun 2022 03:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 03:04 PM IST
सार

DSSSB JE Civil Admit Card: दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड  की ओर से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 29 जून, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
DSSSB JE Civil Admit Card Released for Junior Engineer and so posts know how to check sarkari naukri
DSSSB Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DSSSB JE Civil Admit Card: दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

DSSSB JE Civil Admit Card: कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड  की ओर से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 29 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अर्थमैटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि यह टियर-1 परीक्षा होगी। जो भी उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें टियर-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB JE Civil Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 688 योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और सेक्शन ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कि यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के लिए है।

विज्ञापन

DSSSB JE Civil Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेई परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed