फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DSSSB Answer Key 2025: TGT, PGT and Other Posts Key to Be Released Today; Download Here

DSSSB Answer Key: टीजीटी, पीजीटी समेत विभिन्न पदों के लिए आज जारी होगी उत्तर कुंजी; यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 21 Nov 2025 01:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 21 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

DSSSB Answer Key 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड आज टीजीटी, पीजीटी और एलडीसी समेत विभिन्न पदों के लिए उत्तर कुंजी आज जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
DSSSB Answer Key 2025: TGT, PGT and Other Posts Key to Be Released Today; Download Here
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

DSSSB Answer Key: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) आज टीजीटी, पीजीटी, एलडीसी, सहायक शिक्षक और अन्य पदों की भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगेऔर अपनी ऑनलाइन परीक्षा (CBT) में दिए गए जवाबों की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा में प्रदर्शन का आकलन करने और अंतिम परिणाम आने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करेगी। इसका उपयोग करके उम्मीदवार अपने जवाबों को चेक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि वे कितने अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीएसएसएसबी आवेदकों को पोर्टल पर दिए गए समय में किसी भी प्रश्न या उत्तर के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति भी देगा। यह उत्तर कुंजी 1 अक्तूबर से 15 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित परीक्षाओं से संबंधित है और इसी अवधि में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

किन परीक्षाओं के लिए जारी होगी उत्तर कुंजी?

  • ग्रेड-IV, जूनियर असिस्टेंट, LDC, स्टेनोग्राफर, सैंपल कैरियर
  • असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, सांख्यिकी सहायक, मोटर वाहन निरीक्षक
  • जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल, कैंटीन अटेंडेंट, प्रयोगशाला अटेंडेंट
  • आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, जनरल कॉरेस्पोंडेंट असिस्टेंट, स्वीपर/सफाई कर्मचारी
  • फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, ECG तकनीशियन, घरेलू विज्ञान शिक्षक, निजी सहायक
  • TGT सामाजिक विज्ञान, TGT गणित, प्रोग्रामर, प्रबंधक टियर-II
  • चपरासी, तकनीशियन, प्रशिक्षक, नागरिक सुरक्षा तकनीकी सहायक, वार्डर
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान), वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक
  • पशु चिकित्सा और पशुधन निरीक्षक, केयरटेकर (पुरुष/महिला), लाइब्रेरियन
  • सहायक प्रबंधक (लेखा), फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेद), प्रयोगशाला तकनीशियन
  • बुक बाइंडर, सहायक (ऑपरेशन थियेटर/सीटीएस/आईसीयू)
 
ये परीक्षाएं अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच कई तिथियों पर आयोजित की गईं।

क्रम संख्या (सीरियल नंबर) आपत्ति विंडो
24 21-25 नवंबर, 2025
1-18 25-29 नवंबर, 2025
19-23, 26, 27 26-30 नवंबर, 2025
25, 28-41 22-26 दिसंबर, 2025


ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले आप DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “नवीनतम अपडेट” सेक्शन में दिखाई देने वाले ‘उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • अब अपनी परीक्षा और पद का चयन करके अनंतिम उत्तर कुंजी तक पहुंचें।
  • अब PDF फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तरों की जांच करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed