DSEU Recruitment 2022: डीएसईयू में निकलीं लेक्चरर, प्रोफेसर के 236 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में कुल 236 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 236 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 25 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों के पंजीकरण के बाद उनके आवेदन पत्रों की जांच करते हुए उन्हें साक्षात्कार, परीक्षा व अन्य जानकारियों के लिए ईमेल व फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती विवरण पात्रता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जाकर देख सकते हैं।
DSEU Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : 10 जनवरी 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2022
DSEU Recruitment 2022 के लिए ये है पदों का विवरण
- लेक्चरर - 138 पद
- सहायक प्रोफेसर - 38 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर - 23 पद
- प्रोफेसर - 13 पद
- अभ्यास के सहायक प्रोफेसर - 13 पद
- अभ्यास के एसोसिएट प्रोफेसर- 05 पद
- अभ्यास के प्रोफेसर - 03 पद
- कुल - 236 पद
DSEU Recruitment 2022 के लिए ये है वेतन
- लेक्चरर (9ए लेवल, एंट्री पे) - 56,100 रुपये प्रति महीना
- असिस्टेंट प्रोफेसर (लेवल 10, एंट्री पे) - 57,700 रुपये प्रति महीना
- एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल 13ए1, एंट्री पे) - 1,31,400 रुपये
- प्रोफेसर असिस्टेंट (लेवल 14, एंट्री पे) - 1,44,200 रुपये
- अभ्यास के प्रोफेसर - 75,587 रुपये (संगठित) प्रति महीना
- अभ्यास के एसोसिएट प्रोफेसर -1,72,134 (संगठित)
- अभ्यास के प्रोफेसर - 1,88,902 रुपये (संगठित)
DSEU Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी और ओबीसी (क्रीमी लेयर) पुरुष उम्मीदवार - 1000 रुपये
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार - 750 रुपये
- सभी श्रेणी एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी की महिला उम्मीदवार - 500 रुपये
- ट्रांसजेंडर उम्मीदवार- कोई शुल्क नहीं
DSEU Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सबसे ऊपर हमारे साथ काम करें के अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद के लिंक पर क्लिक करते हुए अधिसूचना को पढ़ें।
- अधिसूचन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद आवेदन करें।
- अपना पंजीकरण करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क को भरें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा करा दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।