फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Vacancy 2026: Apply for Junior Research Fellow and Research Associate Positions Through Walk-in Interview

DRDO SSPL Vacancy: डीआरडीओ में जेआरएफ और रिसर्च एसोसिएट की भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन; जानें आयु सीमा

Thu, 23 Jul 2026 05:50 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 23 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

DRDO SSPL Vacancy 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
DRDO Vacancy 2026: Apply for Junior Research Fellow and Research Associate Positions Through Walk-in Interview
डीआरडीओ - फोटो : एएनआई

विस्तार

DRDO SSPL Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत डीआरडीओ की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर एसएसपीएल कॉम्प्लेक्स, तिमारपुर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


डीआरडीओ की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद और रिसर्च एसोसिएट (RA) के 7 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

  • जूनियर रिसर्च फेलो (JRF): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रथम श्रेणी के साथ एमएससी और NET योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक के साथ NET/GATE पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एमई/एमटेक डिग्रीधारक अभ्यर्थी भी पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर प्रथम श्रेणी प्राप्त की हो। इस पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिसर्च एसोसिएट (RA): इसके लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स में पीएचडी डिग्री होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से, एमई/एमटेक के साथ सेमीकंडक्टर सामग्री, डिवाइस निर्माण और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए तथा SCI जर्नल में एक शोध पत्र प्रकाशित होना जरूरी है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

कितने बजे होगा साक्षात्कार?

सभी वॉक-इन-इंटरव्यू निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
 

पद / विषय साक्षात्कार की तिथि
JRF (भौतिकी) 1 सितंबर 2026
RA (भौतिकी) 2 सितंबर 2026
JRF (इलेक्ट्रॉनिक्स) 8 सितंबर 2026
RA (इलेक्ट्रॉनिक्स) 9 सितंबर 2026

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

डीआरडीओ एसएसपीएल में चयनित जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। वहीं, रिसर्च एसोसिएट (RA) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 67,000 रुपये प्रति माह वजीफा मिलेगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र, शोध प्रकाशनों की प्रतियां (यदि उपलब्ध हों) तथा हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी। इसके अलावा, सरकारी विभाग में कार्यरत उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।

इंटरव्यू के लिए कैसे पहुंचें?

  • डीआरडीओ एसएसपीएल की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र (Appendix-A) भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों और उनकी सत्यापित प्रतियों को तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  • यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, प्रकाशन और NOC साथ रखें।
  • निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed