फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Scientist ‘B’ registration deadline extended till September 29 register now at drdo.gov.in

DRDO: डीआरडीओ वैज्ञानिक 'बी' के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी आगे, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 05 Sep 2023 04:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 04:51 PM IST
सार

DRDO Scientist ‘B’ Recruitment: डीआरडीओ ने वैज्ञानिक 'बी' भर्ती के लिए आवदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। आवेदन से वंचित रहे उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें। 
 

विज्ञापन
DRDO Scientist ‘B’ registration deadline extended till September 29 register now at drdo.gov.in
DRDO - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

DRDO Scientist ‘B’ Recruitment: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के पदों पर भर्ती के लिए समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने का एक और मौका है। योग्य उम्मीदवार अब इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाकर नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पहले वैज्ञानिक 'बी' के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 29 सितंबर शाम 05.00 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान जरिए डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के 204 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

- डीआरडीओ - 181 पद
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) - 11 पद
- वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) - 6 पद
- कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) - 6 पद

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।
  • अब साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 145 खोजें।
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed