DRDO: डीआरडीओ वैज्ञानिक 'बी' के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी आगे, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
DRDO Scientist ‘B’ Recruitment: डीआरडीओ ने वैज्ञानिक 'बी' भर्ती के लिए आवदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। आवेदन से वंचित रहे उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें।
विस्तार
DRDO Scientist ‘B’ Recruitment: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के पदों पर भर्ती के लिए समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने का एक और मौका है। योग्य उम्मीदवार अब इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाकर नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
पहले वैज्ञानिक 'बी' के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 29 सितंबर शाम 05.00 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान जरिए डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के 204 पद भरे जाएंगे।
रिक्ति विवरण
- डीआरडीओ - 181 पद
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) - 11 पद
- वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) - 6 पद
- कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) - 6 पद
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।
- अब साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 145 खोजें।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।