फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Ceptam 10 Recruitment 2022 Notification Out Know Jobs for Class 10th vancency Know How to Apply

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में दसवीं पास के लिए हजारों पदों पर भर्तियां, 1 लाख 12 हजार तक मिलेगी सैलरी

Wed, 24 Aug 2022 11:43 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 11:43 AM IST
सार

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली इस भर्ती के तहत Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) के पदों पर  भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
DRDO Ceptam 10 Recruitment 2022 Notification Out Know Jobs for Class 10th vancency Know How to Apply
DRDO - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

DRDO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM) जल्द ही 10 DRTC (डिफेंस रिसर्च टेक्निकल कैडर) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती जारी करने वाला है। इस भर्ती के तहत हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे इस नोटिफिकेशन को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट  drdo.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली इस भर्ती के तहत Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) के पदों पर  भर्ती की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए डीआरडीओ की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: दसवीं पास कर सकेंगे आवेदन
डीआरडीओ की ओर से जारी की जाने वाली सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्निशियन-A (Tech-A) भर्ती के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का विस्तृत शेड्यूल अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।  

विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

  • Senior Technical Assistant के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषयों में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। 
  • Technician-A के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या इसके समकक्ष और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई से प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 

DRDO Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 35400 से 112400 रुपये प्रतिमाह
  • टेकनीशियन A- 19900 से 63200 रुपये प्रतिमाह 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed