Delhi Home Guard 2024: दिल्ली होमगार्ड के लिए आज से दस्तावेज सत्यापन शुरू, जानें कहां होगा वेरिफिकेशन
Delhi Home Guard 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती के तहत 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए के लिए परीक्षा हो चुकी है। अब परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जाने कहां और कब तक किया जाएगा दस्तावेज सत्यापन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Home Guard 2024: होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार ने होम गार्ड भर्ती की जानी है। इसकी परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का दस्तावेज सत्यापन किया जाना है। आज 15 अक्तूबर से इसका दस्तावेज सत्यापन शुरू हो गया है। चयनित उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट homeguard.delhi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
कहां होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सीबीटी एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एवं एक्स सर्विसमैन /CAPF अभ्यर्थियों के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन Head Quarters of Directorate General of Home Guards, Raja Garden, New Delhi -110027 (Adjacent to Shivaji College/ nearest Metro Station Rajouri Garden) के पते पर किया जायेगा।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रिटेन एग्जाम (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एवं एक्स सर्विसमैन /CAPF अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया का आयोजन 15 अक्तूबर से शुरू होकर 25 अक्तूबर 2024 तक किया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और अंक पत्र
- 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और अंक पत्र
- अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र
- अंत में दिए गए नोट के अनुसार भूतपूर्व सैनिक या भूतपूर्व सीएपीएफ कार्मिक के रूप में प्रमाण।
- "दिल्ली के निवास" का प्रमाण:- उम्मीदवार को निम्नलिखित में से कोई एक लाना होगा। वैध पासपोर्ट/ चुनाव आयोग फोटो आई कार्ड/ वर्तमान और वैध राशन कार्ड जिस पर उसका नाम और फोटो हो। यदि राशन कार्ड बना है/ उम्मीदवार की फोटो के साथ एक अन्य पहचान पत्र का फोटोयुक्त/ परिवहन विभाग जीएनसीटी दिल्ली द्वारा जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस/ आवासीय फोटोयुक्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खाते की विधिवत सत्यापित पासबुक/ दिल्ली का पता/ राजस्व द्वारा जारी सक्षम/अधिकृत सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र/ जीएनसीटीडी।
- बोनस अंक (एनसीसी प्रमाण पत्र, होम गार्ड / नागरिक सुरक्षा) के लिए सहायक दस्तावेजों का प्रमाण
- स्वयंसेवक अनुभव प्रमाण प्रमाण पत्र, नागरिक सुरक्षा अग्रिम पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र।
- दो फोटोग्राफ (ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए समान)
डॉक्यूमेंट की डेट एवं समय की जानकारी उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए ओरिजिनल डॉक्युमेंट और सेल्फ अटेस्टेड की एक कॉपी साथ लेकर जाएं।