फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Document verification for Delhi Home Guard 2024 starts from today, know where verification will take place

Delhi Home Guard 2024: दिल्ली होमगार्ड के लिए आज से दस्तावेज सत्यापन शुरू, जानें कहां होगा वेरिफिकेशन

Tue, 15 Oct 2024 03:43 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 15 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

Delhi Home Guard 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती के तहत 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए के लिए परीक्षा हो चुकी है। अब परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जाने कहां और कब तक किया जाएगा दस्तावेज सत्यापन।

विज्ञापन
Document verification for Delhi Home Guard 2024 starts from today, know where verification will take place
शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik

विस्तार

Delhi Home Guard 2024: होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार ने होम गार्ड भर्ती की जानी है। इसकी परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का दस्तावेज सत्यापन किया जाना है। आज 15 अक्तूबर से इसका दस्तावेज सत्यापन शुरू हो गया है। चयनित उम्मीदवार 25 अक्तूबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट homeguard.delhi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

कहां होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सीबीटी एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एवं एक्स सर्विसमैन /CAPF अभ्यर्थियों के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन Head Quarters of Directorate General of Home Guards, Raja Garden, New Delhi -110027 (Adjacent to Shivaji College/ nearest Metro Station Rajouri Garden) के पते पर किया जायेगा।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रिटेन एग्जाम (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एवं एक्स सर्विसमैन /CAPF अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया का आयोजन 15 अक्तूबर से शुरू होकर 25 अक्तूबर 2024 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और अंक पत्र
  • 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और अंक पत्र
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र
  • अंत में दिए गए नोट के अनुसार भूतपूर्व सैनिक या भूतपूर्व सीएपीएफ कार्मिक के रूप में प्रमाण।
  • "दिल्ली के निवास" का प्रमाण:- उम्मीदवार को निम्नलिखित में से कोई एक लाना होगा। वैध पासपोर्ट/ चुनाव आयोग फोटो आई कार्ड/ वर्तमान और वैध राशन कार्ड जिस पर उसका नाम और फोटो हो। यदि राशन कार्ड बना है/ उम्मीदवार की फोटो के साथ एक अन्य पहचान पत्र का फोटोयुक्त/ परिवहन विभाग जीएनसीटी दिल्ली द्वारा जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस/ आवासीय फोटोयुक्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खाते की विधिवत सत्यापित पासबुक/ दिल्ली का पता/ राजस्व द्वारा जारी सक्षम/अधिकृत सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र/ जीएनसीटीडी।
  • बोनस अंक (एनसीसी प्रमाण पत्र, होम गार्ड / नागरिक सुरक्षा) के लिए सहायक दस्तावेजों का प्रमाण
  • स्वयंसेवक अनुभव प्रमाण प्रमाण पत्र, नागरिक सुरक्षा अग्रिम पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र।
  • दो फोटोग्राफ (ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए समान)

 

डॉक्यूमेंट की डेट एवं समय की जानकारी उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए ओरिजिनल डॉक्युमेंट और सेल्फ अटेस्टेड की एक कॉपी साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed