फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do you know how many holidays Agniveers will get in a year-safalta

Agnipath Scheme 2022: क्या आप जानते हैं कि अग्निवीरों को एक साल में मिलेंगी कितनी छुट्टियां, किन सुविधाओं का होगा अतिरिक्त लाभ

Fri, 24 Jun 2022 03:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 24 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए एयरफोर्स ने आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है।
 

विज्ञापन
Do you know how many holidays Agniveers will get in a year-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण बीते दो वर्षों से भारतीय सेना में भर्तियां नहीं कराई गई हैं जिसके बाद केंद्र सरकार ने इन सेनाओं में रिक्त चल रहे पदों को भरने और अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देने के लिए अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती कराए जाने का बड़ा ऐलान किय  है। इसके लिए चार साल के लिए भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर की श्रेणी में रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। इसके अंतर्गत सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स में भर्ती कराई जाएंगी। भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कुछ ही दिनों में आवेदन विडों खोल दी जाएगी जिसे लेकर भारतीय वायु सेना ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही अगर सरकारी नौकरियों की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क करेंट अफेयर्स कोर्स बैच को दिए गए लिंक FREE Current Affairs - Download Now की मदद से तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी मिलेंगी छुट्टियां

अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन आर्मी या अन्य सेनाओं में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पूर्णकालिक सेना भर्ती के जवानों की तरह ही एक वर्ष में 30 छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा अग्निवीरों को कैंटीन की सुविधा, यूनिफॉर्म खर्च के अलावा इंश्योरेंस कवर भी मुहैया कराया जाएगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वायु सेना की वेबसाइट पर जाकरजारी नोटिस को देख सकते हैं। 

विज्ञापन

पात्रता 

अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 साल से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
सेना इसके लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट रैली आयोजित करेगी और कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 
भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास युवा आवेदन करने के पात्र होंगे। 

अभ्यर्थियों को मिलने वाला सीधा लाभ 

भर्ती कुल 4 साल के लिए होगी और अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में पर्मानेन्ट कमीशन पर रखा जा सकेगा। 
इस दौरान पहले साल 30,000/- से लेकर चौथे साल 40,000/- तक का पैकेज अग्निवीरों को दिया जाएगा। इसके अलावा जोखिम, राशन,वर्दी और उपयुक्त यात्रा भत्ता भी देय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के बाद आयकर से मुक्त 10.4 लाख की संयुक्त निधि और उपार्जित ब्याज का भी लाभ मिलेगा।  इस कार्यकाल को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को अन्य नौकरियों में अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा। 
चार साल के बाद उम्मीदवार रेगुलर काडर के लिए वॉलेंटियर भी कर सकेंगे। सेना में पद रिक्त होने पर मेरिट के अधार पर अग्निवीरों को पर्मानेंट भर्ती भी दी जाएगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed