फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DMRC: Agreement to be signed between Government College and Delhi Metro soon, Job opportunities may increase

Jobs: छात्रों के लिए अच्छी खबर! राजकीय कॉलेज और दिल्ली मेट्रो के बीच जल्द होगा समझौता, मिलेंगे नौकरी के अवसर

Sat, 08 Feb 2025 11:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

Rajkiya Snatkotar Mahavidyalaya: सेक्टर-39 में स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राजकीय महाविद्यालय दिल्ली मेट्रो के बीच जल्द समझौता होगा। डीएमआरसी राजकीय महाविद्यालय के छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देगा।

विज्ञापन
DMRC: Agreement to be signed between Government College and Delhi Metro soon, Job opportunities may increase
Rajkiya Snatkotar Mahavidyalaya - फोटो : https://gpgcnoida.in/

विस्तार

DMRC: अब सेक्टर-39 स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्रों के रोजगार की राह आसान होगी, महाविद्यालय दिल्ली मेट्रो से समझौता करने जा रहा है, जिसके बाद छात्रों को मेट्रो में काम करने के लिए उसके अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि कोर्स खत्म होने के बाद ही उनको नौकरी मिल सके।
विज्ञापन


बहुत से छात्र- छात्राएं कोर्स खत्म करने के बाद घर बैठ जाते हैं और बेरोजगारी के कारण उनको घर चलाने में दिक्कत होती है। महाविद्यालय के अंतिम साल में पढ़ाई कर रहे लगभग 500 छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह सीखेंगे छात्र

छात्रों को डीएमआरसी की ट्रेनिंग में कई तरह के हुनर सिखाए जाएंगे। ट्रेन ऑपरेटर व लोको पायलट के लिए मेट्रो ट्रेन के मैकेनिज्म और ऑपरेशन की जानकारी, ट्रेन कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी प्रोटोकॉल, इमरजेंसी हैंडलिंग और सिग्नल सिस्टम की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्टेशन मैनेजमेंट, टिकटिंग सिस्टम, आपातकालीन स्थितियों को लोगों को मैनेज करना सिखाया जाएगा।

सिक्योरिटी और सेफ्टी ट्रेनिंग, इमरजेंसी रेस्पॉन्स और यात्रियों के साथ व्यवहार के लिए सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन को भी निखारने का काम डीएमआरसी और महाविद्यालय के आपसी सहयोग से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed