फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Diploma, ITI and Graduate apprenticeship opportunities in BHEL, know how much salary you will get

BHEL 2024: बीएचईएल में डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएट को अप्रेंटिस का मौका, जानें कितना मिलेगा वेतन

Mon, 21 Oct 2024 11:21 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:21 AM IST
सार

BHEL 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
Diploma, ITI and Graduate apprenticeship opportunities in BHEL, know how much salary you will get
बीएचईएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHEL 2024: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) कार्यरत है। बीएचईएल की बंगलुरु समेत भोपाल, हरिद्वार, हैदराबाद, चाण्सी, तिरुचि, रानीपेट और अन्य शहरों में भी है। बता दें कि 40 से अधिक वर्षों से अपने बिजली और उद्योग खंड के उत्पादों और सेवाओं का निर्यात भी कर रहा है। बीएचईएल ट्रांसमिशन, परिवहन, तेल और गैस और अन्य संबद्ध उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न प्रकार के विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक और यांत्रिक उपकरणों का उत्पादन करती है। कंपनी के राजस्व का बड़ा हिस्सा टर्बाइन और बॉयलर जैसे बिजली उत्पादन उपकरणों की बिक्री से प्राप्त होता है। कंपनी भारतीय रेलवे को इलेक्ट्रिक इंजन और रक्षा उपकरण जैसे कि आयुध निर्माणी बोर्ड के साथ साझेदारी में निर्मित सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) नौसेना बंदूकें और भारतीय सशस्त्र बलों को सिमुलेटर भी आपूर्ति करती है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
बीएचईएल में अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों संबंधित ट्रेड में बीटेक, पॉलिटेक्निक या आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
बीएचईएल में अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच की जाएगी। आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

वेतन
भारत हेवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेजुएट उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपये और आईटीआई के उम्मीदवारों के लिए 8,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed