फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DGHG postponed Delhi home guard Recruitment physical test scheduled between 20 to 29 Aug; Check latest update

DGHG Home Guard: दिल्ली होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित; जानें नई तिथियों पर क्या है अपडेट

Wed, 21 Aug 2024 08:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

Delhi Home Guard Bharti: दिल्ली होमगार्ड निदेशालय ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 से 29 अगस्त के बीच होनी तय हुई थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
DGHG postponed Delhi home guard Recruitment physical test scheduled between 20 to 29 Aug; Check latest update
DGHG Home Guard Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

DGHG Home Guard Recruitment 2024: दिल्ली होम गार्ड निदेशालय की ओर से होमगार्ड के 10,258 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 अगस्त से 29 अगस्त के बीच होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in. पर जाकर सूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली होम गार्ड निदेशालय की वेबसाइट पर लिखा है- "होम गार्ड स्वयं सेवक नामांकन के लिए 20-08-2024 से 29-08- 2024 तक निर्धारित शारीरिक मापदंड & दक्षता परीक्षा (PMET) को अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखें शीघ्र ही सूचित की जाएंगी।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे स्थगित किया गया है। भर्ती जनवरी-फरवरी माह में निकाली गई थी। कुल पदों में 33.33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद ही उम्मीदवारों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ की कठिनता का स्तर दिल्ली पुलिस कांसटेबल जैसा रखा गया है। होमगार्ड में भी छह मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा। गौरतलब है कि यह भर्ती अस्थाई पदों पर होगी और कॉन्ट्रैक्ट पर होगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

योग्य उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। फिजिकल टेस्ट में 30 वर्ष तक के उम्मीदवारों को 1600 मीटर 6 मिनट में दौड़ना होगा। 30 से 40 वर्ष आयु वालों को समान दूरी 7 मिनट में तय करनी होगी। 40 से 45 वर्ष आयु वालों को 1600 मीटर की दौड़ के लिए 8 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है। महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ उपरोक्त आयुवर्ग के अनुसार क्रमशः 8, 9 और 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

परीक्षा प्रकार

लिखित परीक्षा का स्तर मैट्रिक का होगा। उम्मीदवारों को 90 मिनट में 80 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में मैथ्स, सामान्य विज्ञान, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, दिल्ली का इतिहास, संस्कृति और स्थलाकृति, भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, भूगोल एवं सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed