DFCCIL Job: जूनियर मैनेजर, एमटीएस समेत विभिन्न पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, मार्च में इस तारीख तक करें पंजीकरण
DFCCIL Jobs 2025: डीएफसीसीआईएल ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर पदों के लिए 642 रिक्तियों के लिए आवेदन का समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इस भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://dfccil.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। अब उम्मीदवार 22 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। डीएफसीसीआईएल के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जनवरी से शुरू हुई।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "विज्ञापन संख्या 01/डीआर/2025 के तहत आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23.02.2025 से बढ़ाकर 22.03.2025 (23:45 बजे) करने का निर्णय लिया गया है।"
महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट्स | तिथि एवं समय |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 22.03.2025 (23:45 बजे तक) |
| आवेदन एवं शुल्क ऑनलाइन जमा करना | 22.03.2025 (23:45 बजे तक) |
| आवेदन पत्र सुधार के लिए "विंडो" खोलने की तिथि | 31.03.2025 (16:00 बजे से) - 04.04.2025 (23:45 बजे तक) |
| पहला स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) | जुलाई 2025 |
| दूसरा स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) | नवंबर 2025 |
| शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) के लिए अस्थायी कार्यक्रम | जनवरी/फरवरी 2026 |
इतना मिलेगा वेतन
जूनियर मैनेजर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 50,000-1,60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं कार्यकारी पदों के लिए 30,000-1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ में चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपये के वेतन के हकदार होंगे।
चयन प्रक्रिया
डीएफसीसीआईएल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया आवेदन किए गए पद के आधार पर भिन्न होती है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए, उम्मीदवारों को दो कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1 और CBT 2) पास करने होंगे, उसके बाद एक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा होगी।
जूनियर मैनेजर के लिए भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी-1 और सीबीटी-2 पास करना शामिल है, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा होती है। इसी तरह, कार्यकारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, दस्तावेज सत्यापन और एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।