फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi University Placement Internship Drive Starts; students can submit till 21st February

DU Placement Drive: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव शुरू; 21 फरवरी तक चलेगा आयोजन

Tue, 11 Feb 2025 08:27 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

DU Placement Drive: दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार यानी 10 फरवरी से 11 दिवसीय प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव शुरू हो चुकी है। 21 फरवरी तक चलने वाले इस प्लेसमेंट सत्र में छात्रों को 3.5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक के पैकेज की पेशकश होगी।

विज्ञापन
Delhi University Placement Internship Drive Starts; students can submit till 21st February
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University Placement Drive: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी व पीएचडी छात्रों के लिए एक बार फिर नौकरी पाने के दरवाजे खुल गए हैं। डीयू में सोमवार (10 फरवरी) से 11 दिवसीय प्लेसमेंट व इंटर्नशिप ड्राइव की शुरूआत हुई। यह अभियान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रूम 4 और 5, डीन छात्र कल्याण कार्यालय, कॉन्फ्रेंस सेंटर, वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने, गेट नंबर 4, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 

अधिक से अधिक छात्रों को मिलेगा मौका- प्लेसमेंट सेल इंचार्ज

सत्र के पहले दिन अड्डा 247 कंपनी के समक्ष छात्र उपस्थित हुए। 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाले इस प्लेसमेंट सत्र में छात्रों को 3.5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक के पैकेज की पेशकश होगी। डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वावधान में सोमवार से प्लेसमेंट व इंटर्नशिप ड्राइव की शुरूआत की है। डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल इंचार्ज प्रो. हेना सिंह ने बताया कि इस बार लंबे समय के लिए प्लेसमेंट सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक छात्रों को कंपनियों के समक्ष उपस्थित होने का मौका मिले।

14 कंपनियां देंगी प्लेसमेंट

इस बार करीब 14 कंपनियां कैंपस पहुंचेंगी। इनमें ओडीए क्लास, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल, सिंपलोटेल टेक्नॉलॉजी, फ्रांसिशियन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, जस्ट डायल, अड्डा 247, द बॉयोहैकर्स कंपनी, टरक्यू कम्यूनिकेशन, हेजल साइबोरग, सुविधा फाउंडेशनस, देवदूत, एचएनकेटी रिक्रयूटमेंट शामिल हैं। इंटर्नशिप के रूप में न्यूनतम तीन हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये प्रति माह की पेशकश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed