Sarkari Result: दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे देखें ऑनलाइन स्कोर
Sarkari Result: इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 132 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा- ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार, वर्णनात्मक मुख्य लिखित परीक्षा, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से अपनी कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जेजेए (Junior Judicial Assistant) और पुनर्स्थापक यानी री-स्टोरर (Restorer) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कनिष्ठ न्यायिक सहायक और पुनर्स्थापक (ओपन) की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा -2020 (लिखित) 19 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 132 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा- ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार, वर्णनात्मक मुख्य लिखित परीक्षा, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने दूसरे चरण के तहत मुख्य (लिखित) अंग्रेजी भाषा परीक्षा को पास किया है, वे तीसरे चरण की क्वालीफाइंग परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
तीसरे दौर की क्वालीफाइंग यानी अर्हता परीक्षा में 10 मिनट का अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा और यह कंप्यूटर पर उम्मीदवार की न्यूनतम टाइपिंग गति का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाएगा। न्यूनतम आवश्यक टाइपिंग स्किल 35 शब्द प्रति मिनट है। हालांकि, अभी तक टाइपिंग टेस्ट की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। संभवतया इसके मार्च 2022 में ही आयोजित किए जाने की उम्मीद है। अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट के सफलतापूर्वक समापन के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले यानी चौथे चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। कनिष्ठ न्यायिक सहायक और पुनर्स्थापक भर्ती 2020 के परिणाम की देखने के चरण यहां बताए गए हैं।
ऐसे देखें दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती परिणाम
- परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाना चाहिए।
- होम पेज पर, उम्मीदवारों को चरण-2 कनिष्ठ न्यायिक सहायक / पुनर्स्थापक (ओपन) अंग्रेजी भाषा की मुख्य (डिस्क्रिप्टव) परीक्षा का परिणाम लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
- इसके बाद एक पीडीएफ दस्तावेज आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवारों को इसे देख कर डाउनलोड कर लेना चाहिए।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें।