Delhi Constable Exam : CBT के बाद पीएसटी के लिए मिलेगा कितने दिनों का समय, मेडिकल में किन चीजों की होगी जांच
दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए CBT 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होनी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन अक्टूबर महीने में किया जाना है। हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) की इस भर्ती के जरिए कुल 835 पदों को भरा जाना है और आयोग ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इसभर्ती के लिए CBT का आयोजन 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर 2022 के बीच किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर कीजानकारी सितंबर के आखिरी हफ्ते में दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती केलिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Eook - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट के लिए मिलेगा कितने दिनों का समय :
दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है और इनमें फिजिकल टेस्ट भी शामिल है। दरअसल इस भर्ती की CBT में सफल होने के बादअभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए ही बुलाया जाएगा। दिल्ली पुलिस में निकलने वाले कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों के लिए CBT के बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन आमतौर पर तीन से चार महीने बादकिया जाता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए भी CBT के बाद अभ्यर्थियों को PET की तैयारी करने के लिए तकरीबन तीन से चार महीने का समय मिलेगा।
PET में किन चीजों की होगी जांच :
CBT के बाद इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंपऔर 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट के हाई जंप में हिस्सालेना होगा। PET के साथ अभ्यर्थियों को इस चरण में PMT में भी हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।