फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Constable Exam 2022: These special rules will be applicable in CBT, see be the cutoff maths-safalta

Delhi Constable Exam 2022 : CBT में लागू होंगे ये खास नियम, देेखें क्या हो सकता है कटऑफ का गणित

Wed, 14 Sep 2022 11:56 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Wed, 14 Sep 2022 11:56 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल व हेड कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कुछ ही दिनों में कराई जाएगी। आयोग की इन तीनों भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर 2022 में होगा। 

विज्ञापन
Delhi Constable Exam 2022: These special rules will be applicable in CBT, see be the cutoff maths-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के विभिन्न पदों पर निकली भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास अब इनकी तैयारी के लिए ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी की गई एक सूचना के मुताबिक दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीनों भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्तूबर के महीने में आयोजित की जानी है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटरऑपरेटर (TPO) के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। SSC की इन भर्तियों के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook Course - Download Now की सहायता भी ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

CBT में लागू होंगे कौन से खास नियम :

हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए होने वाली भर्ती में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वालीCBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा और पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही अगर इन तीनों परीक्षाओं का आयोजन एक से अधिक शिफ्ट में किया जाएगा, तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू होगी।

विज्ञापन

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के CBT में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 74 से 78 मार्क्स और सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 68 से 72 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में चयनित होने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 77 से 81 मार्क्स तथा सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 70 से 64 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती में 73 से 77 मार्क्स के बीच कटऑफ जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed