Delhi Constable Exam 2022: सबसे अहम होगा पहला चरण, जानिए अगले पड़ाव में बुलाए जा सकते हैं कितने गुना अभ्यर्थी?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल की तीनों भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर महीने में आयोजित किया जाएगा। आयोग इन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र कुछ ही दिनों में जारी कर सकता है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है। इसके द्वारा देशभर में कई अलग - अलग विभागों के भिन्न- भिन्न पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाता है। SSC की ओर इस वक्त दिल्ली पुलिस में भी कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौरलतब है कि इन भर्तियों के जरिए तीन हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है और इन सभी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्तूबर 2022 में होना है। दरअसल SSC द्वारा आयोजित की जा रही हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली पुलिस सैलरी
दिल्ली पुलिस सिलेबस
दिल्ली पुलिस कट ऑफ
कैसे CBT है सबसे महत्वपूर्ण चरण :
कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की इन तीनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हालांकि इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए CBT में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद अहम है। दरअसल कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में CBT को छोड़कर अन्य तीन चरण के टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं। जबकि हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में CBT और टाइपिंग टेस्ट को छोड़कर अन्य टेस्ट्स क्वालीफाइंग नेचर के हैं। इन भर्तियों की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए CBT में बेहतर प्रदर्शन आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों कोCBT में अपने प्रदर्शन का खास ध्यान रखना चाहिए।
लिखित परीक्षा में सिर्फ इतनों का ही होगा चयन :
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों यानी तकरीबन 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में भी कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों कोसफल घोषित किया जाना है। यानी इस परीक्षा में तकरीबन 28 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए होने वाली CBT में भी कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की CBT में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।