फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DDA Answer Keys 2025 for exams till December 19 out at dda.gov.in: Direct link here

DDA: डीडीए ने विभिन्न पदों के लिए जारी की उत्तरकुंजी, जानें अपने अनुमानित अंक; 1700+ रिक्तियों के लिए होगा चयन

Sun, 28 Dec 2025 05:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 28 Dec 2025 05:25 PM IST
सार

DDA Answer Keys 2025 OUT: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए उत्तरकुंजी 2025 जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका से उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
 

विज्ञापन
DDA Answer Keys 2025 for exams till December 19 out at dda.gov.in: Direct link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

DDA Answer Keys 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जेई और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी हाल ही में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब dda.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं, अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं और इससे अपने अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,732 रिक्तियों को भरा जाना है। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 3 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अभी फिलहाल 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई उत्तर कुंजी में कोई गलती या विसंगति दिखाई देती है, तो डीडीए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का मौका देता है। आपत्ति केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी, ऑफलाइन भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद डीडीए सभी आपत्तियों की जांच करेगा और उसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की तारीख और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को कोई त्रुटि या विसंगति दिखे, तो वे निम्न स्टेप्स के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं। 
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद “Answer Key/Objection” सेक्शन में जाएं।
  • जिस प्रश्न या उत्तर में त्रुटि है, उसका विवरण और सही उत्तर का सुझाव फॉर्म में भरें।
  • यदि आपत्ति का समर्थन करने वाला कोई प्रमाण/दस्तावेज है तो उसे अपलोड करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद आपत्ति फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed