फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET / UPTET Notification 2021: Do you know that there has been a big change in these rules of CTET and UPTET-safalta

CTET/UPTET Notification 2021: क्या आपको पता है CTET और UPTET के इन नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Fri, 13 Aug 2021 12:40 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 13 Aug 2021 12:40 PM IST
सार

CTET और UPTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। CTET का आयोजन जहाँ CBSE द्वारा किया जाता है तो वहीं UPTET का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
CTET / UPTET Notification 2021: Do you know that there has been a big change in these rules of CTET and UPTET-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE द्वारा आयोजित किए जाने वाले CTET और UPBEB द्वारा आयोजित किए जाने वाले UPTET के लिए अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) करती है और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन उत्तरप्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा किया जाता है। इन दोनों शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का देश मे काफी महत्व है, क्योंकि इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री ई-बुक्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। इन ई-बुक्स को आपकी सहायता के लिए सफलता के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है इन परीक्षाओं का आयोजन :

CTET तथा UPTET दोनों पात्रता परीक्षाएं इस वक्त अपने समय से काफी पीछे चल रही हैं और दोनों का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET के लिए अगस्त महीने के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है तथा इसके लिए दिसंबर तक परीक्षाओं का आयोजन हो सकता है। UPTET का भी आयोजन दिसंबर माह तक करवाए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

CTET में हुआ है यह महत्वपूर्ण बदलाव :

CBSE द्वारा आयोजित किए जाने वाले CTET में इस बार कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। CTET परीक्षा की डिग्री को इस बार जहाँ पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है, तो वहीं CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा का आयोजन भी अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET में किया गया है यह अहम बदलाव :

UPBEB ने भी UPTET में कुछ अहम बदलाव किए हैं। CTET की तर्ज पर UPTET की भी डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है तो वहीं CTET का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी ढेरो अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed