CTET Notification 2021: इस तारीख तक जारी हो सकता है CTET के लिए नोटिफिकेशन, जानिए किस नए पैटर्न पर होगी परीक्षा
CTET 2021 के लिए CBSE जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। CBSE द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस बार CTET का आयोजन नए एग्जाम पैटर्न पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभी तक नोटिफिकेशन तो नहीं जारी किया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा साल में दो बार CTET का आयोजन किया जाता है और इनमें एक बार CTET का आयोजन जुलाई महीने में किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में होने वाले CTET को स्थगित कर दिया गया। इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन भी नहीं जारी किया गया है लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं तो ऐसे में जल्द ही इस पर कोई जानकारी जारी की जा सकती है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के द्वारा तैयार सबसे सटीक *Free साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स PDF* डाउनलोड करें।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में आयोजित होने वाले CTET 2021 का नोटिफिकेशन अभी तक नहीं जारी किया गया है। हालांकि अब देश में कोरोना की स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 10 अगस्त से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए
एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदलाव :
CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही बोर्ड अब जिलों में सुविधा केंद्र स्थापित करेगा जहां अभ्यर्थियों को मुफ्त ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस पैटर्न पर होती है CTET की परीक्षा :
CTET के पेपर 1 में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं ,जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इस पेपर में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ साथ फ्री मॉक-टेस्ट, फ्री ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।