फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET Notification 2021: Notification for CTET may be issued till this date, know on which new pattern the exam will be held-safalta

CTET Notification 2021: इस तारीख तक जारी हो सकता है CTET के लिए नोटिफिकेशन, जानिए किस नए पैटर्न पर होगी परीक्षा

Sat, 07 Aug 2021 11:27 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 AM IST
सार

CTET 2021 के लिए CBSE जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। CBSE द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस बार CTET का आयोजन नए एग्जाम पैटर्न पर होगा।

विज्ञापन
CTET Notification 2021: Notification for CTET may be issued till this date, know on which new pattern the exam will be held-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभी तक नोटिफिकेशन तो नहीं जारी किया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा साल में दो बार CTET का आयोजन किया जाता है और इनमें एक बार CTET का आयोजन जुलाई महीने में किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में होने वाले CTET को स्थगित कर दिया गया। इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन भी नहीं जारी किया गया है लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं तो ऐसे में जल्द ही इस पर कोई जानकारी जारी की जा सकती है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के द्वारा तैयार सबसे सटीक *Free साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स PDF* डाउनलोड करें। 

विज्ञापन

 

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन : 

कोरोना महामारी की वजह से जुलाई में आयोजित होने वाले CTET 2021 का नोटिफिकेशन अभी तक नहीं जारी किया गया है। हालांकि अब देश में कोरोना की स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि CBSE जल्द ही CTET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 10 अगस्त से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए

विज्ञापन

एग्जाम पैटर्न में हुआ है बदलाव :

CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही बोर्ड अब जिलों में सुविधा केंद्र स्थापित करेगा जहां अभ्यर्थियों को मुफ्त ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होती है CTET की परीक्षा :

CTET के पेपर 1 में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं ,जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इस पेपर में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

तो वहीं CTET के पेपर 2 में भी अभ्यथियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में भी कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ साथ फ्री मॉक-टेस्ट, फ्री ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed