{"_id":"671b1bdde64f405dda095f0e","slug":"ctet-december-application-2024-correction-window-close-today-know-how-to-edit-ctet-form-online-at-ctet-nic-in-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CTET December 2024: सीटेट के आवेदन पत्र में गलती सुधारने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CTET December 2024: सीटेट के आवेदन पत्र में गलती सुधारने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो
Fri, 25 Oct 2024 09:47 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:47 AM IST
सार
CTET December 2024: सीबीएसई ने दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो आज तक के लिए ही खुली है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET 2024
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET December 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर (CTET 2024) के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए संशोधन विंडो आज बंद हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज, 25 अक्तूबर, 2024 तक ctet.nic.in. पर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CTET 2024 परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। हालांकि कुछ ही चीजोंं में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "उम्मीदवारों को अपने निम्नलिखित विवरणों में ऑनलाइन सुधार करने की अनुमति होगी, जैसे नाम, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, चुने गए पेपर (अर्थात् पेपर I या पेपर II किसी विशेष शहर में क्षमता की उपलब्धता के अधीन), पेपर II के लिए विषय, चुनी गई भाषा I और/या II, पत्राचार का पता और संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम, जहां से उन्होंने अपनी बी.एड. डिग्री/प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE CTET July 2024, सीटीईटी 2024
- फोटो : Amar ujala
इन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव
यह एक बार की सुविधा है। ऑफलाइन मोड के माध्यम से कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार निम्न विवरणों में बदलाव कर सकते हैं:
- नाम
- पिता और माता का नाम
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- दिव्यांग श्रेणी
- चुने गए पेपर
- पेपर II के लिए विषय
- चुनी गई भाषा I और/या II
- पत्राचार का पता
- संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम
परीक्षा तिथि और पैटर्न
सीटेट परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक। सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदक पेपर I और पेपर II दोनों के लिए उपस्थित हो सकते हैं। परिणाम जनवरी 2025 के अंत तक जारी होने की संभावना है।आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार
सीटेट दिसंबर के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें-- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “सुधार विंडो: CTET Dec-2024” पर क्लिक करें।
- लॉग इन करें।
- आवश्यक परिवर्तन करें।
- परिवर्तन सहेजें।
- सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।