फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET Answer Key December 2021 to be Out Soon Steps To Download Here CBSE Sarkari Result

CBSE CTET Answer Key: सीबीएसई सीटेट आंसर की जल्द होगी जारी, रिजल्ट को लेकर यह है अपडेट

Mon, 31 Jan 2022 06:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 06:35 PM IST
सार

CTET Answer Key Result 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। सीटेट उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
CTET Answer Key December 2021 to be Out Soon Steps To Download Here CBSE Sarkari Result
CTET 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। सीटेट उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के परिणाम और फाइनल आंसर की जारी करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, बीते सप्ताह सीबीएसई ने सीटेट दिसंबर 2021 के क्वेश्चन पेपर के साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी थी। 

विज्ञापन

 

उम्मीदवार सीबीएसई सीटेट की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट एवं क्वेश्चन पेपर देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 16 दिसंबर, 2021 की दूसरी पाली की सीटेट परीक्षा और 17 दिसंबर, 2021 की दोनों पालियों को CBSE द्वारा कुछ अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव के कारण स्थगित कर दिया गया था। सीटेट परीक्षा 17 जनवरी और 21 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा बहुवैकल्पिक प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप में थी, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटेट प्रमाण पत्र की वैधता अवधि

केंद्रीय विद्यालयों, सीबीएसई स्कूल, नवोदय और सैनिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीटेट योग्यता प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए जीवन भर के लिए होगी। सीटेट प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की संख्या पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं, ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सीटेट उत्तीर्ण कर ली है, वे भी अपने स्कोर में सुधार के लिए फिर से उपस्थित हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन

CTET उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने के चरण

  1. सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'सीटेट आंसर की 2021' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  4. आवेदन संख्या और जन्म तिथि या आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करने का विकल्प चुनें।
  5. अब लॉग इन करें और सीटेट उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed