फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET Admit Card 2021 out-safalta

CTET Admit Card 2021: सीटेट के लिए प्री-एडमिट कार्ड हो गए हैं जारी, अभ्यर्थियों को मूल एडमिट कार्ड इस तारीख तक मिलेंगे

Mon, 13 Dec 2021 09:54 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 13 Dec 2021 09:54 PM IST
सार

CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। इस परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
CTET Admit Card 2021 out-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और 13 जनवरी तक चलेगी। CBSE ने  हालांकि उन अभ्यर्थियों का ही प्री एडमिट कार्ड जारी किया है जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच होनी है, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा एक जनवरी से 13 जनवरी के बीच होगी, उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी देने के लिए अभी सिर्फ प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया गया है जबकि मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

CTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा के पेपर 1में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed