फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2022: There are two papers, know in which paper more candidates get success-safalta

CTET 2022: आयोजित होते हैं दो पेपर्स, जानें किस पेपर में ज्यादा अभ्यर्थी हासिल करते हैं सफलता

Wed, 27 Jul 2022 12:07 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 27 Jul 2022 12:07 PM IST
सार

अगले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाना है। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
CTET 2022: There are two papers, know in which paper more candidates get success-safalta
CTET 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश भर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस पात्रता परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। CBSE द्वारा हाल ही में दी गई एक सूचना के मुताबिक अगले CTET का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाएगा। CBSE ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख अभी तक अभ्यर्थियों को नहीं बताई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस CTET Online Live Classes- Join Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
CTET सिलेबस 
CTET एलिजिबिलिटी 

दो पेपर का होता है आयोजन :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसका पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वालों को इसका पेपर 2 देना होता है। इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन

किस पेपर में ज्यादा अभ्यर्थी हासिल करते हैं सफलता :

CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े आकड़ो को देखने के बाद यह पता चलता है कि इसके पेपर 1 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों से ज्यादा है। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से कुल 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। जबकि इसके पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 17.21 था। वहीं CTET 2021 से पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। इसलिए यह कहा जा सकता है कि CTET के पेपर 1 में सफलता हासिल करना अभ्यर्थियों के लिए इसके पेपर 2 में सफलता हासिल करने से ज्यादा आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed