CTET 2022: अभ्यर्थियों को है नोटिफिकेशन का इंतजार, पिछले कुछ सालों में कितनी बदल गई है ये परीक्षा
अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। CBSE द्वारा आयोजित किए जाने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है और इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल इसके दोनों पेपर्स को मिलाकर 35 से 40 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। वहीं, सीटेट के लिए आप सफलता के CUET Online Batch 2022 की मदद ले सकते हैं और घर बैठकर बचे हुए समय में खुद को तैयार कर सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
CBSE द्वारा हाल ही में दी गई एक जानकारी के मुताबिक अगके CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE इस परीक्षा के लिए अगले महीने मेंनोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
पिछले कुछ सालों में कितनी बदल गई है यह परीक्षा :
पिछले कुछ सालों में CTET में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और यह परीक्षा अब काफी बदल गई है। CTET परीक्षा की डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। साथ ही CBSE नेCTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में भी पिछले साल से थोड़ा बदलाव किया है। पिछले साल हुए बदलावों के बाद अब इसमें नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा पिछले साल से CTET का आयोजन भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है और इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट करके या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।