CSIR Recruitment 2023: सीएसआईआर में एसओ-एएसओ पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
CSIR SO-ASO Recruitment 2023: सीएसआईआर भर्ती परीक्षा के पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी। भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR Recruitment 2023: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने अनुभाग अधिकारी (Section Officer) और सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 तक है।
CSIR Recruitment रिक्तियों का विवरण
सीएसआईआर में कुल 444 रिक्तियां जारी की गई हैं जिनमें 76 पद अनुभाग अधिकारी पद के लिए आरक्षित हैं और 368 पद सहायक अनुभाग अधिकारी पद के लिए आरक्षित हैं। सीएसआईआर भर्ती परीक्षा के पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
csir case 2023 शैक्षणिक योग्यता
सीएसआईआर में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट मांगी गई है। भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
csir vacancy आवेदन शुल्क
सीएसआईआर एएसओ और एसओ पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
csir so aso recruitment आयु सीमा
सीएसआईआर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
csir section officer salary वेतन
सीएसआईआर सेक्शन ऑफिसर भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।