फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR CCMB recruitment 2023 for Technician and other posts, Apply from Dec 20 at ccmb.res.in

CSIR CCMB Recruitment 2023: यहां होने जा रही तकनीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले पढ़ें पूरी डिटेल

Sat, 16 Dec 2023 02:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

CSIR CCMB Recruitment 2023: सीएसआईआर-सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र, हैदराबाद में जूनियर स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR CCMB recruitment 2023 for Technician and other posts, Apply from Dec 20 at ccmb.res.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

CSIR CCMB Recruitment 2023: सीएसआईआर-सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र, हैदराबाद (सीएसआईआर-सीसीएमबी) ने जूनियर स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ccmb.res.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

सीएसआईआर सीसीएमबी भर्ती अभियान संगठन में 69 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है -

  • जूनियर स्टेनोग्राफर: 5
  • तकनीशियन (1): 40
  • तकनीकी सहायक: 18
  • तकनीकी अधिकारी: 5
  • वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी/चिकित्सा अधिकारी: 1
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

सीएसआईआर सीसीएमबी भर्ती में जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। तकनीशियन और तकनीकी सहायक पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (1)/चिकित्सा अधिकारी पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ccmb.res.in के माध्यम से 20 जनवरी 2024 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जूनियर स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 जनवरी तक जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed