फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Fireman PET Admit Card Released at csbc.bih.nic.in know how to download it here

CSBC Fireman PET Admit Card: सीएसबीसी फायरमैन भर्ती पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 12 Oct 2022 05:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

CSBC Fireman PET Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 08 नवंबर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
CSBC Fireman PET Admit Card Released at csbc.bih.nic.in know how to download it here
CSBC Fireman PET Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CSBC Fireman PET Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC ने बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आज 12 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे और पीईटी में शामिल होने के योग्य हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपबलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

CSBC Fireman PET Admit Card: कब होगी पीईटी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 08 नवंबर से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा की तारीख उनके प्रवेश पत्र पर दी गई है। बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की थी। ये पीईटी में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CSBC Fireman PET Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 893 पद महिलाओं के लिए हैं और 1487 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। 

विज्ञापन

CSBC Fireman PET Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

CSBC Fireman PET Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed