फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Constable Recruitment 2022 Last day to apply for Prohibition constable sarkari naukri

CSBC Constable Recruitment: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Tue, 13 Sep 2022 02:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 02:10 PM IST
सार

CSBC Constable Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन
CSBC Constable Recruitment 2022 Last day to apply for Prohibition constable sarkari naukri
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media

विस्तार

CSBC Constable Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं और पुलिस विभाग में पद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड/CSBC की ओर से निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार 13 सितंबर, 2022 को है। तो ऐसे जो भी उम्मीदवार जिन्होंने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपना आवेदन बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
  •  

CSBC Constable Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से जारी की गई निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो फेज में किया जाएगा। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा शारीरिक परीक्षा के माध्यम से। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

CSBC Constable Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

CSBC Constable Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed