फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Fireman Result Declared at csbc.bih.nic.in Download Sarkari Result Scorecard Here

Bihar Police Fireman Result: सीएसबीसी बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Tue, 06 Sep 2022 11:41 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

CSBC Bihar Police Fireman Result: बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Fireman Result Declared at csbc.bih.nic.in Download Sarkari Result Scorecard Here
CSBC Bihar Police Fireman Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CSBC Bihar Police Fireman Result: केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC ने बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

CSBC Bihar Police Fireman Result: कब हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड की ओर से बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 और 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 497072 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब परीक्षा के परिणाम 05 सितंबर को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CSBC Bihar Police Fireman Result: इतने उम्मीदवार हुए सफल
बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम में कुल 11901 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। केंद्रीय कांस्टेबल भर्ती चयन बोर्ड/CSBC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन

CSBC Bihar Police Fireman Result: ऐसे चेक करें परिणाम
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे फायरमैन भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed